अलग अलग सड़क दुर्घटना में बच्चा सहित पांच घायल!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

सड़क दुर्घटना में एक बच्चा सहित पांच लोग घायल हो गये। यह घटना कैमूर जिले के विभिन्न जगहों की बतायी जाती है। जहां सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गये। घटना के बाद सभी घायलों को आसपास रहे लोगों द्वारा इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया गया। भभुआ सदर अस्पताल में सभी घायलों को इलाज के लिए लाये जाने के बाद चिकित्सकों द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सड़क दुर्घटना में घयल हुए पांच लोगों में पहला भगवानपुर थाना क्षेत्र के पहड़िया गांव निवासी सोनू कुमार और उसका छह वर्षीय बेटा आयुष कुमार है। वहीं तीसरा घायल भभुआ शहर के वार्ड संख्या आठ निवासी महबूब राईन का बेटा फारूक राईन है। वहीं चौथा घायल भभुआ थाना क्षेत्र के सैथा गांव निवासी शंकर सिंह का बेटा पिंटू यादव है और पांचवां घायल भभुआ के निरबिसपुर गांव निवासी अरुण कुमार बताये जाते है।

Join us on:

Leave a Comment