कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
जिले में 146 ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में आगामी 20 नवंबर 2022 को आवास दिवस मनाया जायेगा। इसको लेकर उपविकास आयुक्त् गजेंद्र कुमार सिहं ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश जारी किया है। जिसमें बताया है कि जिले के 146 ग्राम पंचायतों में 20 नवंबर को आवास दिवस मनाया जायेगा। साथ ही हाल में पूर्ण किये गये आवासों के गृह प्रवेश का भी आयोजन संपन्न होगा। निर्देश में बताया गया है कि ग्रामीण विकास भारत सरकार मंत्रालय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आवास योजना ग्रामीण में आवास दिवस मनाने का निर्देश है। आवास दिवस पर शत प्रतिशत आवासों की स्वीकृति, शत प्रतिशत आवासों को एमआ ईएस पर आधार सीडिंग तथा पूर्ण कराये गये आवासों का शत प्रतिशत सत्यापन किया जाना है। बता दें कि कैमूर जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत गरीबों और असहायों को घर उपलब्धध कराने के लिये सरकार द्वारा समय समय पर विशेष अभियान चलाये जा रहे हैं। इसके पूर्व आवास योजना पल्स, मिशन सात लाख और मिशन दस लाख जैसे अभियान तथा सौ दिन में शत प्रतिशत पूर्णता का विशेष अभियान भी शुरू कराया गया है। अब आवासों को पूर्ण करने के लिये लाभुकों को प्रेरित करने हेतु सरकार के निर्देश पर 20 नवंबर को जिले के सभी ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक स्तर से आवास दिवस का आयोजन कराया जायेगा।




