संतोष तिवारी की रिपोर्ट!
मुज़फ़्फ़रपुर जिले में हो रहे कुढनी विधानसभा सीट उपचुनाव के नामांकन के अंतिम दिन कुल 13 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। 6 दिन तक चले नामांकन प्रक्रिया में कुल 21 प्रत्याशियों ने कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है। वही नामांकन को लेकर समर्थकों की भीड़ देर शाम तक नामांकन स्थल पर जुटी रही। अधिक भीड़ को देखकर सुरक्षा की व्यवस्था भी कड़ी कर ली गई थी। AIMIM के उम्मीदवार गुलाम मुर्तजा अंसारी सहित 13 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। रिटर्निंग ऑफीसर डीसीएलआर पश्चिमी खगेश चंद्र झा ने बताया कि कुढनी उपचुनाव के लिए AIMIM के उम्मीदवार गुलाम मुर्तजा अंसारी सहित 13 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र नामांकन दाखिल किया है। वही कुल 21 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।




