कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेलखंड पर भभुआ रोड स्टेशन के पूरब एनएच 30 ओवरब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना के बाद आसपास से गुजर रहे लोगों की मौके पर भीड़ जुट गयी और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची मोहनिया थाने की पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। वहीं इससे पहले पुलिस ने शव की पहचान के लिए काफी प्रयास किया इसके बावजूद गुरुवार की देर शाम तक शव का पहचान नहीं हो सका था। पुलिस के अनुसार यह घटना गुरुवार की सुबह शौच के लिए निकले लोगों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मृतक टीशर्ट व नीचे लोवर पहना हुआ है।




