सोनपुर मेले में मैथिलि ठाकुर की शानदार प्रस्तुति!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

बिहार के सोनपुर में लोक गायिका मैथिली ठाकुर की शानदार प्रस्तुति, विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले में मैथिली के मधुर आवाज को सुनकर झूमने और नाचने पर मजबूर हुए दर्शक, मैथिली एक के बाद एक भक्ति गाना कि की शानदार प्रस्तुति, तालियों की गड़गड़ाहट से गदगद हुई मैथिली ठाकुर,

मैथिली अपने पिता भाई और तबला वादक के साथ विश्व प्रसिद्ध सोनपुर हरिहर क्षेत्र मेला में बिहार पर्यटन विभाग के आमंत्रण पर प्रस्तुति करने के लिए पहुंची थी दरअसल लोक गायिका मैथिली ठाकुर एशिया के विश्व प्रसिद्ध पशु मेला में, प्रस्तुति करने के लिए पहुंची थी जहां, मैथिली एक-एक कर कई गानों का प्रस्तुति दी , और जब बाबा हरिहर नाथ सोनपुर में रंग खेले वाली होली का गीत गाया तो सोनपुर वासी दर्शकों मस्ती में झूमते ,ताली बजाते और नाचते दिखे, मैथिली भक्ति गानों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दी

और पूरा पंडाल लोगों के भारी भीड़ भक्तिमय हो गया, लोग जय श्रीराम के नारे लगाते भी दिखे हालांकि मैथिली ठाकुर ने कार्यक्रम में मौजूद हजारों हजार लोगों को धन्यवाद दिया और बिहार पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन सारण को भी धन्यवाद दी है, मैथिली लोगों की भीड़ को देख खुशी से गदगद हो गई मंच से कई बार लोगों को धन्यवाद और जिला प्रशासन को धन्यवाद किया, जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा मैथिली ठाकुर को मंच पर सम्मानित कर सोनपुर मेले का प्रतीक चिन्ह में मोमेंटो देकर विदा किया गया

Join us on:

Leave a Comment