रिपोर्ट -अनमोल कुमार
AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा-हम भाजपा को चुनौती देंगे
अकलियत के नेता को उतारने से महागठबंधन के पेट में दर्द हो रहा
मुजफ्फरपुर : बिहार के कुढ़नी विधानसभा उप चुनाव के लिए ओवैसी की पार्टी AIMIM ने ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के सदस्य और पूर्व जिला पार्षद गुलाम मुर्तजा अंसारी को मैदान-ए-जंग में उतारने की घोषणा की है। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अख्तरूल ईमान ने बताया कि पार्टी ने गुलाम मुर्तजा अंसारी को प्रत्याशी बनाया है। चुनाव में हम अपनी पूरी ताकत लगा देंगे। गुलाम मुर्तजा इसके पहले जदयू और राजद में भी रह चुके हैं। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा कि अकलियत के नेता को उतारा जा रहा है तो महागठबंधन के पेट में दर्द हो रहा है। हम तो मैदान में भाजपा को चुनौती देने के लिए उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को वोट का फायदा पहुंचाने का आरोप AIMIM पर लगाया जाता है, जो बिल्कुल गलत है। दरअसल महागठबंधन को अकलियत के लोगों का विकास पसंद ही नहीं है। जातीय समीकरण के आधार पर कुढ़नी में सभी दलों की निगाहें वहां भूमिहार, कुशवाहा, सहनी और वैश्य वोटरों पर है। राजद के एमवाई समीकरण में मुसलमान वोटरों की अच्छी तादाद है, लेकिन लेकिन अन्य जातियों के मुकाबले यादवों का वोट कम होना उसके पक्ष में नहीं जाता दिखता है।




