आरा- जमीनी विवाद में गोलीबारी, 4 लोगों को मारी गोली!

SHARE:

आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-

भोजपुर जिले में अपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं लें रही है।एक तरफ जहां पुलिस लगातार अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है वहीं दूसरी तरफ यहां पर अपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बिहिया थाना क्षेत्र के सुंदरपुर बाजार गांव की है जहां पर महज़ 6 कट्ठे जमीन के लिए अपने ही पाटीदारों के साथ गोलीबारी की घटना में एक परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।घायलों ने बताया कि महज़ 6 कट्ठा जमीन के लिए अपने पाटीदारों के साथ पिछले कई महीनों से विवाद चला रहा था। वही खेत जोतने जाने पर पाटीदारों ने खदेड़ कर परिवार के 4 लोगों को गोली मारी जिसमें एक महिला भी शामिल है। घायलों में पुकारो देवी कृष्णा राय और हीरालाल राय शामिल सहित एक युवक है। जिसमें हीरालाल राय की स्थिति गंभीर बनी हुई है ।वही सभी घायलों का इलाज आरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही बिहिया थाना पुलिस मामले पर छानबीन में जुट गई है और इस घटना में शामिल बदमाशों को पकड़ने में लग गई है ।उन्हीं घटना के बारे में फिलहाल पुलिस ने तत्काल कुछ भी कहने से इनकार किया है।
 बाईट/-घायल युवक
 बाईट/-डॉ विकाश सिंह(चिकित्सक आरा सदर अस्पताल) 

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें