अमित कुमार की रिपोर्ट
राजधानी पटना के दिदारगंज में सुबह सुबह हो गयी व्यक्ति की हत्या/गोली मारकर की गई है हत्या।। पटनासिटी, राजधानी पटना की सुबह की शुरुआत एक हत्या की खबर से हुई है।एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है।मामला दिदारगंज थाना क्षेत्र के धर्मशाला के पास की है जहां अमर यादव नामक व्यक्ति की उसके घर मे ही घुसकर गोली मारकर हत्या कर देने के मामला प्रकाश में आया है ।मृतक अमर यादव को उसके पीठ में गोली मारी गयी है।मृतक अमर यादव अकेले घर मे रहा करते थे और एक किरायेदार भी मकान में रह करता था,लेकिन जैसे ही सुबह हुई बैसे ही किरायेदार ने छत पर से बाहर के लोगो को आबाज दी कि बाहर का गेट खोलिए घर के अंदर डेड बॉडी पड़ी हुई है।जब घर का गेट खोल गया तब जाकर पता चला कि व्यक्ति की हत्या कर दी गयी है।तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद पुलिस मौके पहुँच गयी और मामले की जांच में लग गयी है।मृतक दानियामा के रहनेबाले बताए जा रहे है और दिदारगंज क धर्मशाला पर भी अपना घर रहा करते थे।फिलहाल परिजन भी मौके बारदात पर पहुँच गये है जिनका रो रो कर बुरा हाल है।फिलहाल इस हत्या के पीछे कौन से लोग है जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है उसकी जांच पुलिस कर रही है।हलाकि मामले में पुलिस कुछ भी नही बोल रही है




