रिपोर्ट : – अमित कुमार
राजधानी पटना के चौक थाना अंतर्गत तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब परिसर के मीरी पीरी निवास कमरा नंबर 61 में अपनी मां शोभा कौर वह अपनी बहन के साथ रहने वाले निर्मल सिंह ने अपने आवास मैं ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
घटना लगभग 2:00 बजे की है। परिवार जनों ने बताया कि निर्मल का बड़ा भाई राजा की मौत पिछले वर्ष हो गई थी भाई के मौत को लेकर निर्मल काफी चिंतित और उदास रहता था और समय-समय पर उस घटना की चर्चा किया जाता है। आज लगभग 2:00 बजे मृतक निर्मल अपने कमरे के आसपास ही भ्रमण कर रहा था इसी दौरान वह बाथरूम में गया और बाथरूम में लगे रोड से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा है वहीं पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। घटना की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर छानबीन में जुटी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
बाईट : – थाना प्रभारी




