पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास असफल, टुटा पैर!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट

हाजीपुर के नगर थाने में चोरी के आरोप में बंद युवक शौचालय के बहाने छत से कूद कर भागने का प्रयास किया। भागने के दौरान युवक का पैर टूट गया। युवक सांची पट्टी के रहने वाले आदेश शाह का पुत्र रंजन कुमार बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मस्जिद चौक पर स्थानीय लोगों ने युवक को चोरी आरोप लगाकर पकड़कर उसे नगर थाने में सौंप दिया था। नगर थाने में शौचालय का बहाना बनाकर छत से कूदकर फरार होने के दौरान घायल हो गया। नगर थाने की पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सदर अस्पताल में दर्द से करा था युवक ने बताया कि वह अपने ननिहाल चौहट्टा जा रहा था इसी दौरान उसे मस्जिद चौक पर लोगों ने चोरी के आरोप में पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। नगर थाना से छत से कूद कर भागने के दौरान उसका पैर टूट गया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें