रुपेश कुमार की रिपोर्ट
औरंगाबाद नेशनल एंटी करप्शन ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया के द्वारा पटना में आयोजित शपथ ग्रहण सम्मान समारोह कार्यक्रम में समाज क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले औरंगाबाद जिले के ज्ञान पुरी मोहल्ले के निवासी आदित्य श्रीवास्तव को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेश शुक्ला, राष्ट्रीय प्रशासनिक प्रभारी गोविंद कुमार सिंह, राष्ट्रीय विधि सचिव पंडित सीताराम विश्वकर्मा सभी लोगों ने संयुक्त रूप से गोल्ड मेडल पहनाकर, नीति आयोग भारत सरकार के प्रमाणित प्रशस्ति पत्र देकर राष्ट्रीय युवा सम्मान से आदित्य को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि आदित्य श्रीवास्तव समाज क्षेत्र में सबसे बेहतर उत्कृष्ट योगदान अपना दिया है, चाहे कोरोना वैश्विक महामारी के समय हो उस वक्त भी प्रवासी मजदूरों के मदत में आदित्य का अतुलनीय सहयोग रहा, आदित्य ने संगठन का मान और सम्मान अपने उत्कृष्ट कार्यों से देश स्तर पर बनाया है। इसलिए संगठन आदित्य को राष्ट्रीय युवा सम्मान देकर सम्मानित कर रही है। राष्ट्रीय प्रशासनिक प्रभारी गोविंद सिंह ने भी आदित्य को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में ही आपने मेहनत और लगन के बदौलत अपनी ख्याति को देश स्तर पर प्राप्त कर चुके हैं, जो कि निस्वार्थ भाव से असहाय जरूरतमंद लोगों के सहयोग के लिए तैयार रहते हैं उसी का फल स्वरुप है कि आदित्य का मान और सम्मान दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। अधिवक्ता पंडित सीताराम विश्वकर्मा ने बताया कि आज की युवा वर्ग अपने निजी जीवन में ही व्यस्त हैं, आदित्य वैसे युवा वर्ग के लिए प्रेरणा बन गए हैं जो कि दूसरों को मदद करने के लिए समाज सेवा के लिए जीवन को समर्पित कर दिया है इसलिए युवा राष्ट्रीय सम्मान आदित्य को दिया गया है। वही इस कार्यक्रम में औरंगाबाद जिले से उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला अध्यक्ष आशुतोष रंजन, मीडिया प्रभारी शशिकांत कुमार को भी सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष आशुतोष रंजन ने भी आदित्य को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हमारे जिले के लिए हर्ष की बात है पूरे जिले का मान और सम्मान आदित्य अपने कार्यों से बढ़ा रहे हैं। आदित्य राष्ट्रीय युवा सम्मान मिलने के बाद कई दूसरे संगठन की लोगों ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी है।
इस मौके पर पवन तिवारी, इंदु कुमारी, पायल रुनझुन, अशोक सिंह, विजय रंगीला,अमित श्रीवास्तव, राजीव विश्वकर्मा, संतोष कुमार, कन्हैया पांडे, अजय श्रीवास्तव, राहुल कुमार, अन्य कई लोग मौजूद थे।




