अमित कुमार की रिपोर्ट :-
भोजपुरी फिल्म की बोल्ड एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह की मुश्किल बढ़ गई है। अक्षरा के पटना स्थित आवास पर कोर्ट में हाजिर होने के लिए पुलिस ने गुरुवार को इश्तेहार चस्पा किया है। चिपकाया है। इस मामले पर अक्षरा सिंह की तरफ से कोई प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है।

पूरा मामला वैशाली के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के घर साल 2021 में हुए एक कार्यक्रम से जुड़ा है।खबर के मुताबिक भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने नवंबर 2021 में पूर्व विधायक और बाहुबली मुन्ना शुक्ला के घर पर उनके भतीजे संस्कार में आमंत्रित किया गया था। अक्षरा सिंह के स्टेज शो के दौरान फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था।

जिसके बाद वैशाली पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला, उनकी पत्नी अनु शुक्ला, बाडीगार्ड और भोजपरी फिल्म अदाकार अक्षरा सिंह पर केस दर्ज किया था।जानकारी के मुताबिक इस मामले में अन्य सभी ने बेल ले ली, लेकिन अक्षरा सिंह ने जमानत नहीं ली। इसी के बाद गुरुवार को पुलिस उनके पटना के कंकड़बाग स्थित आवास पर पहुंची।बताया जाता है कि वक्त रहते एक्ट्रेस अक्षरा सिंह कोर्ट में हाजिर नहीं होती हैं, तो अभिनेत्री की मुश्किल बढ़ सकती है।
नवंबर 2021 में आयोजित एक कार्यक्रम का है मामला




