आरा/आशुतोष पाण्डेय
गोली मार ठीकेदार की हत्या
: भोजपुर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-पटना बाइपास रोड पर धनुपरा हाइवे पर शुक्रवार को एक में पेट्रोल पंप के समीप चलती अवस्था में हथियारों से लैस अपराधियों ने एक बुलेट सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से बुलेट और मृतक का मोबाइल बरामद किया है। हत्या की घटना के बाद शहर में तनाव ब्याप्त है, शहर के हर चौक चैराहों पर पुलिस बल को तैनात किया गया है, मृतक की पहचान जैन कालेज गेट आरा निवासी पूर्व वार्ड पार्षद महेंद्र सिंह के पुत्र शशि कुमार सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बाइट… हिमांशु कुमार, Asp




