भाजयुमो ने बढ़ते अपराधों के खिलाफ दिया धरना!

SHARE:

प्रमोद कुमार की रिपोर्ट


सीवान जिले में बढ़ते अपराध के खिलाफ गुरुवार को शहर के पटेल चौक पर भाजपा युवा मोर्चा ने एक दिवसीय धरना दिया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कहा कि शहर सहित जिले में लगातार हत्या, लूट, चोरी और चाकूबाजी जैसी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। जिले की बात छोड़ भी दें तो सिर्फ शहर में ऐसी घटना बहुत हो चुकी है। सरकार शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री को रोक नहीं पा रही है इसलिए अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। जबसे बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है,तबसे अपराधी बेलगाम और बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। मौके पर पूर्व सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, विधायक करणजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष चन्द्रविजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव, मुकेश कुमार बंटी आदि उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment