संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
वैशाली। हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मौत के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया।बताया गया है कि सोमवार की दोपहर में सराय थाना क्षेत्र के सैदपुर पटेठा ललन सिंह ढाबा के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर की ठोकर से मौत हुई है।
मृतक 65 वर्षीय मटियारा गांव निवासी किशोरी राय पिता बालदेव राय बताया जा रहा है। जो सराय बाजार किसी काम को लेकर आये थे तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें रौद दिया जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई हैं। घटना स्थल से भाग रहे ट्रैक्टर को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया और चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। वृद्ध व्यक्ति की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने NH22 को सराय थाना के समीप जाम कर दिया जिसके बाद सराय थाना अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने मुकेश के पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया और आवागमन को सुचारू रूप से चालू करवा दिया है।
इस संबंध में सराय थाना अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी के द्वारा भाग रहे ट्रैक्टर और ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने पकड़ लिया और पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है।




