अमित कुमार की रिपोर्ट
बड़ी खबर राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र पोस्टल पार्क के मुंशी भगत से आ रही है जहां प्रेम प्रसंग के मामले में लड़की के परिजनों ने लड़के को घर से बुलाकर बुरी तरीके से पिटाई कर हत्या कर दिया गया है मृतक युवक की पहचान छोटू कुमार उम्र 20 साल के रूप में हुई है घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा वहीं परिजनों ने लड़की के भाई अथवा दोस्त लड़की और उसके पिता पर आरोप लगाया है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले गई है और पूछताछ कर रही है वही बताते चले कि घटना बीते दोपहर 1:00 छोटू के दोस्त चंदन ने फोन कर उसे बुलाया था शाम में घर लौटने के बाद छोटू का तबीयत खराब हो गया जिसके बाद उसके परिजन ने इलाज करवाने के लिए एक निधि नर्सिंग होम ले गए जहां इलाज के दौरान ही छोटू की मृत्यु हो गई




