मुजफ्फरपुर- मैट्रिक के छात्र ने पंखे से लटक कर दे दी जान!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुज़फ्फरपुर के अलिसराय मछही गांव में मैट्रिक के छात्र शुभम कुमार ने सुसाइड कर लिया। उसका शव पंखे से लटकता हुआ कमरे में मिला। परिजन ने उसकी लाश को नीचे उतारा। घटना से परिवार और आसपास कोहराम मच गई। सूचना मिलने पर सकरा थाने के प्रशिक्षु डीएसपी सह थानेदार अबु सैफी मुर्तुजा मौके पर पहुंचे। कमरे की तलाशी ली गई। वहां से एक मोबाइल बरामद हुआ। इसकी जांच की गई। लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। छानबीन करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।

स्थानीय लोगों से पूछताछ में पुलिस को पता लगा की शुभम मूल रूप से वैशाली जिले का रहने वाला है। कई वर्षों से वह अपने मामा जीतलाल कुमार के यहां रहता था। मैट्रिक का छात्र था। उसके मामा सरकारी शिक्षक हैं। हाल में किसी मामले को लेकर उन्हे सस्पेंड कर दिया गया था। इसी को लेकर कुछ लोग शुभम को ताना मारते थे। कहते थे की तुम्हारे मामा को हमलोग नौकरी से हटवा दिए। इसी कारण वह डिप्रेशन में था। और आज उसने सुसाइड कर लिया।
प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजन जो बयान देंगे। उसी आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर कुछ और चीजें निकलकर सामने आएंगी।

Join us on:

Leave a Comment