ऋषभ कुमार की रिपोर्ट
वैशाली जिले में 12 घंटा में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बदमाशों ने 3 व्यक्ति को गोली मार दिया। जिसमें 70 वर्षीय शर्मा सिंह की मौत हो गई। वही पातेपुर निवासी जितेंद्र राय एवं सदर थाना क्षेत्र के अदलपुर निवासी बिरजू रजक का इलाज चल रहा है। शनिवार की देर रात पातेपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा में बदमाशों ने बस स्टैंड संचालक जितेंद्र राय को गोली मार दिया जितेंद्र राय का इलाज पटना में चल रहा है। रविवार की सुबह नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के निकट आराम मिल संचालक शर्मा सिंह को बदमाशों ने गोली मार दिया जिसमें मौके पर मौत हो गई। वही भूमि विवाद में सदर थाना क्षेत्र के अदलपुर में बदमाशों ने बिरजू रजक को गोली मारकर घायल कर दिया बिरजू रजक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।




