मुजफ्फरपुर- चुनावी रंजिश में पूर्व सरपंच को गोलियों से भूना, मौत!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

बिहार के मुजफ्फरपुर में चुनावी रंजिश में अपराधियों ने पूर्व सरपंच को गोलियों से भून डाला..पुलिस छानबीन में जुटी

कटरा थाना के चैनपुर गांव में अपराधियों ने चुनावी रंजिश में पूर्व सरपंच को गोलियों से भून डाला। इसमें आनंद राय उर्फ नंदू डीलर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें चार गोली लगी। सीने में तीन और पैर में एक गोली लगी। गोली की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले। इस बीच अपराधी अंधेरे में फरार हो चुके थे।
परिजन पूर्व सरपंच को एसकेएमसीएच लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने पूर्व सरपंच को मृत घोषित कर दिया। उनके भतीजे अजय कुमार ने बताया कि रात नौ बजे के बाद चाचा शौच के लिए निकले थे। पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने घर के बाहर फायरिंग कर दी। इसमें वह गंभीर रूप जख्मी हो गए थे। एसकेएमसीएच में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस टीम गांव पहुंची और छानबीन की। डीएसपी पूर्वी मनोज पांडे ने बताया कि पूर्व सरपंच की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। चुनावी रंजिश व पुरानी दुश्मनी में घटना को अंजाम देने की आशंका है। परिजनों के फर्द बयान के बाद आगे की कार्रवाई होगी। अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है। वहीं, घटना को लेकर गांव में भारी तनाव है। पुलिस कैंप कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment