वैशाली – पातेपुर थानाक्षेत्र में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट

वैशाली। पातेपुर थाना क्षेत्र के महुआ ताजपुर मार्ग बहुआरा बस स्टैंड संचालक को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। जिसके कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इधर घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई। घटना के बाद लोगों के द्वारा उसे पातेपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां से फर्स्ट उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया।

हालांकि स्थिति को नाजुक देखते हुए परिजनों के द्वारा हाजीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद घायल को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में फतेहपुर थाना अध्यक्ष राम शंकर कुमार दल बल के साथ पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है एवं पुलिस ने मौके से पांच खोखे भी बरामद किया। बताया गया है कि जब बली गांव थाना क्षेत्र के चकमिर बाकी गांव निवासी शिवजी राय का पुत्र जितेंद्र कुमार अपने बस स्टैंड के कार्यालय में बैठा हुआ था तभी एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पहुंचा और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दिया।

तभी एक गोली जितेंद्र कुमार के सीने में जा लगी तभी सभी अपराधी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने महुआ ताजपुर मार्ग को जाम कर दिया तभी पातेपुर थाना अध्यक्ष ने सभी आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करवाया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द सभी अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment