वैशाली- नगर थाना ईलाके में युवक की गोली मार कर हत्या!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास लूटपाट की नियत से आए बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दिया जिसके कारण युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाने के पुलिस अधिकारी ने मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

मृतक सुभाष चौक निवासी स्वर्गीय राधा सिंह का 70 वर्षीय पुत्र शर्मा सिंह बताया गया है जो अपने लड़की आरामिल में सोया हुआ था। रविवार की देर रात लूटपाट करने के नियत से घुसे बदमाशों ने सर में गोली मारकर हत्या कर दिया। इधर घटना के बाद मृतक शर्मा सिंह के परिजनों में कोहराम मच गया।

Join us on:

Leave a Comment