“ज्ञान” का दीपक जलाकर दिवाली मनाएगी जीविका दीदियाँ!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट

गरीब परिवार के बच्चों के लिए निःशुल्क पुस्तकालय का प्रबंधन करेगी जीविका दीदियां

मुजफ्फरपुर ज़िले के मुशहरी प्रखंड के खबरा स्थित जीविका द्वारा संपोषित संगम जीविका महिला विकास स्वाबलंबी सहकारी समिति लिमिटेड में शनिवार को डीएम प्रणव कुमार ने ज्ञानदीपोस्तव-अभियान के तहत गरीब परिवार के बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए दीदी का पुस्तकालय का उद्धघाटन किया।

उक्त अवसर पर डीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को अतिरिक्त शिक्षा के लिए पुस्तकालय की कोई व्यवस्था नहीं होने से वे चाह कर भी अपना हुनर नहीं दिखा पाते हैं। ऐसे में जीविका एवम आई- सक्षम के सहयोग से संगम जीविका संकुल संघ के कार्यालय में ही “दीदी का पुस्तकालय” का स्थापना किए जाने से अब वे प्रथम वर्ग से 12वीं कक्षा तक तथा प्रवेश एवम प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें ,समाचार पत्र पत्रिका बिना किसी शुल्क के पढ़ सकेंगे। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया एवं उपस्थित बच्चों के शिक्षा में आ रही कठिनाइयों के बारे में जानने का प्रयास किया।

इस समारोह में उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी ने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों एवं उनके अभिभावकों को बतलाया कि अगर हम अपने जिंदगी में बदलाव लाना चाहते हैं तो हमें हर घर शिक्षा का अलख जगाना होगा और इसी क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में दीदी का पुस्तकालय का आज शुभारंभ कर एक अच्छा कदम उठाया गया है।

ज़िला पंचायती राज पदाधिकारी सुषमा कुमारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गाँवो के गरीब बेरोजगार युवा एवम युवतियों को रोजगार प्राप्त करने के लिए ये पुस्तकालय बहुत ही उपयोगी एवम सहायक होगी । इस अवसर पर ज़िला रोजगार प्रबंधक अभिषेक शेखर,सामाजिक विकास प्रबंधक विनोद कुमार एवं बीपीएम मुशहरी संजीव कुमार,एसी अखिलेश एवम अन्य पदाधिकारियों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए पुस्तकालय का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।

जीविका डीपीएम अनिशा ने बताया कि जीविका के सीईओ राहुल कुमार एवम ज़िला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में दीदी का पुस्तकालय की स्थापना आज यहां की गई है इसका उद्देश्य गाँवों के निवासरत जीविका दीदियों एवम उनके परिवार के शिक्षार्थियों के ज्ञान को व्यापक बनाने हेतु संबंधित समाचार पत्र पत्रिकाएं ,विभिन्न प्रवेश एवम प्रतियोगी परीक्षाओं उपयोगी अध्ययन सामग्री जीविकोपार्जन में सहयोगी व्यवसायोपयोगी एवम साहित्यिक पुस्तकें आदि सहित नई सूचना प्रौधोगिकी आधारित डिजिटल लर्निंग की व्यवस्था कर ज्ञानार्जन में सहायता देना है।साथ ही किसी कारणवश पढ़ाई बाधित होने या छूट जाने वाले विद्यार्थियों को NIOS एवम IGNOU के माध्यम से नामांकन कर पढ़ाई पूरी करने हेतु उत्प्रेरण एवम सहयोग किया जाएगा।

इस अवसर पर संगम जीविका संकुल संघ की अध्यक्ष आशा देवी के द्वारा जिला पदाधिकारी महोदय को इस अमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद दिया और कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं आगंतुकों का धन्यवाद किया।

Join us on:

Leave a Comment