चार लोगो पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

बिजली विभाग के द्वारा बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ पूरे ज़िले में सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को टीम ने मीटर बाइपास कर एवं बिना बैध कनेक्शन लिए हुए चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले के खिलाफ द्वारा गठित छापेमारी दल ने बिजली चोरी करते हुए चार लोगो को रंगे हाथो पकड़ा है। इस आशय की जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि जिले के घोसी प्रखंड अंतर्गत कैरवा एवं सुजातपुर एवं नगर प्रखंड अंतर्गत कालोपुर धनगामा आदि गांवो में मीटर जांच अभियान चलाया गया। जहाँ बिजली चोरी करते हुए चार लोगो को पकड़ा गया है। पकडे गये लोगो में उमाकांत मिस्त्री पर 49679 रामबाबू पर 43211 श्रवण पासवान पर 37696 एवं देवेंद्र राम पर 61620 रू का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए सम्बंधित थाना में प्राथिमिकी दर्ज करवाया है। इस छापेमारी अभियान में कनीय विधुत अभियंता शैलेश कुमार, अनिल कुमार सहित अन्य विधुत कर्मी शामिल थे!

Join us on:

Leave a Comment