हरियाणा से दो बड़े शराब माफिया को बिहार मद्य निषेध विभाग ने दबोचा!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट

लोकेशन पटना

बिहार सरकार मद्य निषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के भिलद्वानी से दो बड़े शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है जो विगत 8 से 10 महीने से फरार चल रहे थे पुलिस ने इन अभियुक्तों पर इनाम की भी घोषणा की थी जानकारी देते हुए अभिजीत कुमार सिंह डीएसपी मद्य निषेध विभाग ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी हरियाणा से की गई है पुलिस के पूछताछ में और कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है
उन्होंने बताया कि दो आरोपी नरेश छाबड़ा और बिंदु सिंह को गिरफ्तार किया गया है नरेश छाबड़ा पूर्व से ही कारोबारी थे लेकिन बिंदु सिंह फौज से रिटायर्ड व्यक्ति हैं जो शराब के अवैध कारोबार में शामिल हो गए थे

Join us on:

Leave a Comment