ऋषभ कुमार की रिपोर्ट
करंट लगने से सेना के जवान की मौत. शव पहुंचते ही पैतृक गांव में मचा कोहराम. अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी हजारो की भीड़. दानापुर से आए सेना के जवानों ने दी सलामी. परिवार के मुख्य सहारा थे बबलू सिंह.
खबर वैशाली के सहदेई से है जहाँ के एक जवान की पूर्णिया में करंट लगने से मौत हो गई. सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के चकफैज पंचायत के चकेयाज वार्ड संख्या दस निवासी सेना के जवान 28 वर्षीय बब्लू कुमार सिंह का करेंट लगने से मौत हो गई. मृत जवान गांव के स्व. रामप्रमोद सिंह का छोटा पुत्र था. जिसकी मौत पूर्णिया बाजार के विकास नगर स्थित आवास पर गुरुवार की सुबह हो गई थी. घटना की खबर परिजनों को मिलते ही घर मे चितकार मच गया पुरा इलाका शोक में डूब गया।बताया गया कि बब्लू राजस्थान के जसलमेर में सेना में सिपाही के पद पर तैनात थे. वह दशहरा में घर पर 28 दिनों के छुट्टी पर आए थे और दीपावली के बाद 26 अक्टूबर को वापस राजस्थान जाने वाले थे. वह 18 अक्टूबर को शाम में पूर्णिया स्थित अपने आवास की साफ सफाई करने के उद्देश्य से अकेले ट्रेन से गए थे. साफ सफाई करने के दौरान करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. बब्लू कुमार सिंह 2012 में सेना में सिपाही के पद पर चयनित हुए थे और अहमदानगर बिकानेर में ट्रेनिंग पुरी की थी उसके बाद राजस्थान के जसलमेर में तैनात थे. लोगों ने बताया कि शव को पुर्णिया से सीधा दानापुर कैंट ले जाया गया जहाँ से शव आज पैतृक घर पहुंचा और सहदेई के मुरौव्वतपुर गंगा घाट पर सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया.
परिवार का मुख्य सहारा थे- 28 वर्षीय बबलू कुमार सिंह की मौत होने से परिवार के लोग काफी सदमे में है. बबलू कुमार सिंह की परिवार का मुख्य सहारा थे. उनके बड़े भाई दीपक कुमार सिंह ऑटो चलाते हैं. बबलू कुमार सिंह 2012 के 27 मार्च को सेना में सिपाही के पद पर चयनित हुए थे. वह अहमदाबाद व बीकानेर में ट्रेनिंग पूरी की थी. उसके बाद राजस्थान के जैसलमेर में तैनात थे. बबलू सिंह दो भाइयों में छोटे थे उनकी मौत होने पर पत्नी नूतन सिंह, मां चंद्रा देवी, 3 वर्षीय पुत्री साक्षी के अलावा अन्य लोगों का भी रो रो कर बुरा हाल है.



