रुपेश कुमार की रिपोर्ट
औरंगाबाद के ए एन रोड स्टेशन का प्रारूप जल्द ही बदला-बदला सा नज़र आयेगा।सांसद सुशील कुमार सिंह के बुलावे पर डीडीयू रेल मंडल के डीआरएम राजेश पांडेय आज ए एन रोड पहुंचे जहां उन्होंने स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और फिर इस स्टेशन का प्रारूप देव सूर्य मंदिर की तरह किये जाने पर चर्चा की गई। सांसद ने बताया कि इस स्टेशन को देव सूर्यमंदिर का प्रारूप दिया जाना है।इसे लेकर ही डीआरएम ने यह दौरा किया है और कार्य को जल्द ही प्रारंभ करा दिये जाने की स्वीकृति भी दी है।
बाइट- सुशील कुमार सिंह,सांसद,औरंगाबाद।




