भागलपुर में भीषण सड़क हादसा, बस ने कई वाहन को मारी टक्कर!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर से बड़ी ख़बर सामने आ रही है।जहां पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बस ने एक टोटो गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी दी। और उसके बाद नगर निगम के कूड़ा उठाने वाले वाहन को टक्कर मारी। हादसे में टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसका इलाज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। मामला भागलपुर के उल्टा पुल का है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बस तेज रफ्तार में आ रही थी। तभी उल्टा पुल के ढलान पर टोटो जा रही थी। तभी बस ने उसे टक्कर मार दी। लोगों ने बताया कि अगर नगर निगम के कूड़ा उठाने वाले वाहन में टक्कर नहीं होती तो सैकड़ों दुकानदार की जान जा सकती थी। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना के बाद बस के ड्राइवर मौके से बस छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई कर रही है ।

Join us on:

Leave a Comment