पंकज कुमार जहानाबाद।
बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर जहानाबाद में आधुनिक बिहार के निर्माता, बिहार केसरी, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह की 135 वी जयंती मनाई गई, उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए हरिशंकर कुमार जिला संगठन आयुक्त ने कहा कि आज ऐसे युग पुरुष की जयंती है जिन्होंने संसाधनों की अपूर्णता में विकास के नए प्रतिमान रचे और संपूर्ण बिहार को एक नई ऊर्जा प्रदान किए, बिहार के हर क्षेत्रों को विकास की योजना से जोड़कर औद्योगिक नगरी के रूप में स्थापित किए, जबकि गायत्री, खुशी, मुस्कान ने दीप जलाकर उन्हें नमन किया तथा बारी-बारी से सभी उपस्थित स्काउट- गाइड के कैडेटों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया, जिसमें राजीव, कृष, संजीव, राज, मुकेश, आकाश, वैष्णवी, गुड़िया के साथ दर्जनों स्काउट- गाइड शामिल हुए तथा बिगिनर्स कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त मनीष कुमार ने बिहार केसरी को नमन करते हुए पुष्पांजलि सभा में उपस्थित स्काउट- गाइड को धन्यवाद ज्ञापित किए।




