मुजफ्फरपुर मे सड़क दुर्घटना, दो व्यक्ति की दर्दनाक मौत!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट

मुजफ्फरपुर मे सड़क दुर्घटना मे दो व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई । घटन जिले के कर्जा थाना क्षेत्र बड़कागांव ढाल् के समीप की है । दोनों बाइक से अपने घ लौट रहे थे । इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए । इसमें दोनों की दर्दनाक मौत हो गई । घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्तिथि बन गई । मौके प स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई । वही , लोगो ने मामले की सूचना करजा थाने क पुलिस को दिया ।सूचना पर पहुंची करजा पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की । दोनों के
शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए skmch भेज दिया गया । मृतको की पहचान देवरिया थाना के मुजा बंगरा निवासी 48 वर्षीय मोतीलाल शर्मा है ।
जबकि , पारू थाना इलाके के रामेश्वर राय के रूप में की गई है । घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है । मामले मे मृतक रामेश्वर के परिजनों ने बताया की वे रोलर के चालक थे । पकड़ी इलाके में काम कर रहे थे । काम करने के बाद वे बाइक से घर की ओर लौट रहे थे । इसी दौरान बड़कागांव पुल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए । उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई । मोबाइल पर सूचना मिली की रामेश्वर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है । उनका शव मेडिकल भेजा गया है । जिसके बाद वे लोग मेडिकल पहुंचे है । मामले मे करजा पुलिस ने बताया की मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिए skmch भेज दिया गया है । परिजनों के बयान दर्ज कराने की कवायद की जा रही है ।

Join us on:

Leave a Comment