रुपेश कुमार की रिपोर्ट :-
औरंगाबाद में ज़मीनी विवाद में हुए हिंसक झड़प में 1 महिला समेत कुल 3 लोग घायल हो गये हैं।घटना टंडवा थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव की है।सभी घायलों को इलाज़ के लिये औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया जहां महिला की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज़ के लिये उसे गया रेफर कर दिया है।




