जानलेवा हुआ डेंगू, सुपौल में एक व्यक्ति की ईलाज के दौरान मौत!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट

जिला —-सुपौल

-सुपौल जिले में डेंगू ने कहर बरपा ना शुरू कर दिया है। जिसकी चपेट में आने से सोमवार की रात सुपौल सदर थाना इलाके के हरदी गांव वार्ड 09 मे ससुराल आए 22 वर्षीय एक युवक की सुपौल सदर अस्पताल में इलाज़ के दौरान मौत हो गयी। जहां मृतक के ससुर हरदी वार्ड नंबर 9 निवासी दिलीप शर्मा ने बताया की मेरी बेटी 21 वर्षीय सरस्वती कुमारी की शादी राजस्थान के धौलपुर जिला के मनिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हरिपाल सिंह बीते 2 महीने पूर्व हुई थी। जिसके बाद मेरे दामाद और बेटी दोनों दुर्गा पूजा के पहल पूजा के दिन हरदी गांव के वार्ड नंबर 9 में आए थे। जहां बीते 12 अक्टूबर को अचानक मेरे दामाद हरिपाल सिंह का तबियत खराब हो गया। जिसे हम लोगों ने सुपौल मुख्यालय स्थित डॉक्टर मेजर शशि भूषण प्रसाद के निजी क्लीनिक पर लाया। वही डॉक्टर ने हरी पाल सिंह का स्वास्थ्य जाँच किया।जिसके बाद बताया की जाँच मे युवक डेंगू से ग्रसित पाया गया है। जिसके बाद उसका इलाज़ चल रहा था। इसी सोमवार की देर शाम हरिपाल सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ने लगा। जिसके उसे आनन-फानन में पुन डॉक्टर मेजर शशि भूषण के क्लिक पर लाया गया। यहां से उन्होंने हरिपाल सिंह को रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे सुपौल सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया वहीं सुपौल सदर अस्पताल में तैनात डॉक्टर सुनील कुमार ने जाँच के बाद हरी पाल सिंह मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनते ही ससुराल वालों ने कोहराम मच गया। युवक की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।

बाइट —-परिजन
बाइट —चिकित्सक

Join us on:

Leave a Comment