रुपेश कुमार की रिपोर्ट :-
औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 19 स्थित बभंडीह मोड़ के समीप सवास्तिक प्लांट में हाइवा से गिट्टी उतारते के दौरान एगारा हजार वोलट तार के चपेट में आने से एक हाईवा चालक की मौत हो गयी। मृतक चालक दाऊदनगर थाना क्षेत्र के शमशेरनगर पंचायत के अकबरपुर गांव के जयराम पासवान के 40 वर्षीय धर्मेंद्र पासवान रूप में की गई है
प्राप्त जानकारी अनुसार नेशनल हाईवे 19 स्थित बभंडीह मोड़ के समीप स्वास्तिक प्लांट में हाइवा चालक था। सोमवार की रात वह अपने हाइवा से गिट्टी उतार रहा था। उसी समय गार्ड लाइट दिखाकर आगे पीछे करवा रहा था। तभी अचानक हाइड्रोलिक उठाकर गिट्टी गिराते समय ऊपर गुजरे हाई टेंशन तार के चपेट में आ गया। जिसके कारण चालक की दर्दनाक मौत हो गयी। इसके बाद मृतक के शव को सदर अस्पताल भेजवा दिया गया।
मंगलवार की सुबह सदर अस्पताल में पहुचे परिजन प्लांट लापरवाही बताते हुए शव लेकर प्लांट पहुचे और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा की खबर सुनकर मुफ्फसिल थाने की पुलिस पहुची और मामले को सुलझाने में लगी हुई है परिजनों ने आक्रोश में आकर प्लांट का काम रुकवा दिया और मुआवजा के लिए आंदोलन करने लगे।
मृतक के परिजनों ने बताया की प्लांट के लापरवाही के कारण हाइवा चालक की मौत हुई है। क्योंकि प्लांट में रात्रि में काम करने के लिए एक लाइट की सुविधा तक नहीं है। जिससे लाइट के सहारे काम किया जा सके। उसी में अचानक हाइड्रोलिक उठा और उसी के ऊपर हाईटेंशन तार था। जिसका पता नहीं चल सका और उसी के चपेट में आकर मौत हो गई।
मृतक के परिजनों ने मुआवजे को लेकर अभी प्लांट में प्रदर्शन कर रहे हैं घटना की जानकारी मिलते मिलते ही मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना प्रभारी ने मामले को शांत कराने में जुटे हुए हैं




