नदियों में अब स्पीड बोट से पेट्रोलिंग कर अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसेगी उत्पाद विभाग!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट

बिहार/मुजफ्फरपुर

शराब कारोबारियों की अब खैर नही, उत्पाद विभाग हुई हाईटेक, नदी में स्पीड बोट से करेगी पेट्रोलिंग

एंकर : बिहार में शराबबंदी कानून को सफल बनाने को लेकर सरकार और स्थानीय तौर पर प्रशासन आये दिन नए नए हथकंडे अपनाती है ताकि शराब बंदी कानून का शत-प्रतिशत पालन करवाया जाए. इसी कड़ी में मुज़फ़्फ़रपुर में उत्पाद विभाग के द्वारा अब स्पीड बोट के माध्यम से नदी किनारे शराब के कारोबार करने वाले लोगो पर नकेल कसेगी. जिसको लेकर जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने स्पीड बोट की शुरुआत की, इस मौके पर उतापड अधीक्षक संजय कुमार राय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. दरअसल अब बूढ़ी गंडक नदी के किनारे स्पीड बोट के माध्यम से एक्साइज टीम अवैध कारोबारियों पर नजर रखेगी, ताकि शराबबंदी कानून को सफल बनाया जाए और शराब से जुड़े लोगों पर नकेल कसा जा सके.

आपको बता दें कि बढ़ी गंडक नदी का क्षेत्र फल काफी ज्यादा बड़ा है इस वजह से अब नदी के किनारे वाले इलाकों मे भी अवैध शराब से सम्बंधित कारोबारियों पर नकेल कसने का काम पानी मे उतरकर स्पीड बोट से किया जाएगा.

डीएम प्रणव कुमार ने कहा कि उत्पाद विभाग के द्वारा स्पीड बोट का शुभारंभ किया गया हालांकि इससे पहले भी नाव के माध्यम से रिवर पेट्रोलियम किया जा रहा था लेकिन स्पीड बोट मिलने से काफी सहायता मिलेगी.

बाईट:- जिलाधिकारी/प्रणव कुमार

Join us on:

Leave a Comment