धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट
मोतिहारी पुलिस अधीक्षक को फोन पर सूचना मिली की एनपीएस ईट भट्टा भगवतीया, थाना केसरिया ,जिला पूर्वी चम्पारण (ईट भट्टा मालिक नितेशवर कुमार मिश्रा ,पिता -स्वर्गीय सुनर देव मिश्रा ,ग्राम -मननपुर ,थाना- कल्याणपुर) के भट्टा में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद ,संभल ,अमरोहा जिला के कई मजदूरों से बंधुआ रूप में बाजबरदस्ती काम करवाया जा रहा हैं, और महिलाओं बच्चों समेत बंधक बनाकर रखा गया है। ईट भट्टा मालिक के द्वारा कोई भी सुविधा नहीं दी जा रही है, इलाज करवाने भी नहीं दिया जा रहा है। इस सूचना पर एसपी डॉ कुमार आशीष ने फौरन केसरिया थानाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद सिंह को रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर उन्हें मुक्त करवाने का निर्देश दिया। एसएचओ केसरिया ने तत्काल बल एवं पदाधिकारी के साथ जाकर एनपीएस ईट भट्टा भगवती में काम कर रहे 13 महिला 12 पुरुष एवं 12 छोटा बच्चा को मुक्त करा कर थाना लाया। इस संदर्भ में श्रम अधीक्षक मोतिहारी श्रम निरीक्षक केसरिया आवश्यक छानबीन कार्य हेतु थाना आए। पूछने पर सभी मजदूर द्वारा बताया गया कि ईट भट्टा में काम करने हेतु 4 दिन पूर्व आए हैं। इस संदर्भ में गाइडलाइंस में दिए गए दिशा निर्देश आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस ऑपरेशन के द्वारा मोतिहारी पुलिस ने तीन दर्जन से ज्यादा श्रमिक बंधुओं को मुक्त करवा कर उनके घर भेजा जा रहा है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
बाइट :— डॉ कुमार आशीष,एसपी मोतिहारी
बाइट :— श्रम अधीक्षक मोतिहारी ।




