औरंगाबाद – करंट की चपेट में आई महिला, स्थिति गंभीर!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

एलटी तार के चपेट में आकर एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से झुलसी, दिवाली पर्व का साफ सफाई करते समय विद्युत करंट के चपेट में आई, स्थिति गंभीर

औरंगाबाद: सदर प्रखंड के फेसर थाना क्षेत्र के करसांव पंचायत के रजवारा गांव में एक वृद्ध महिला विद्युत करंट के चपेट में आकर झुलस गई। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल महिला उसी गांव के राम प्रसाद यादव के 65 वर्षीय पत्नी अनुराधा देवी है। जिसका इलाज सदर अस्पताल औरंगाबाद में कराया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला दीपावली पर्व से पहले अपने घर की साफ सफाई कर रही थी और ठीक उसी के दीवाल से सटे एलटी तार गुजरा हुआ था। उसी समय साफ सफाई करने के दौरान अचानक उसी एलटी तार के चपेट में आ गई। जिसके कारण वह झुलस गई और बेहोश हो गई।

घटना के बाद आनन-फानन में परिजन महिला को औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों के द्वारा महिला का उपचार किया जा रहा है। लेकिन विद्युत तार के संपर्क में आने के कारण महिला के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल महिला इलाज के बाद भी अभी तक बेहोश है इसके स्थिति में भी तो कोई सुधार नहीं हुई है।

Join us on:

Leave a Comment