ऋषिकेश की रिपोर्ट
नालंदा में केंद्रीय चयन परिषद द्वारा रविवार को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में सिपाही भर्ती पद पर बहाली के लिए लिखित परीक्षा ली जा रही है. जिसके लिए बिहार शरीफ मुख्यालय में 8 परीक्षा केंद्र पर 7401 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं. इसी बीच बिहार शरीफ के कचहरी रोड स्थित आरपीएस स्कूल से 37 मुन्ना भाई परीक्षार्थी कदाचार के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं. जिनसे पूछताक्ष जारी है. जिनमें 3 मुन्ना भाई के कान के अंदर ब्लू टूथ डिवाइस उपकरण बरामद हुआ है जिसे निकलवाने के लिए निजी क्लीनिक के डॉक्टर का सहारा लेना पड़ा है. इनके पास से 37 उपकरण बरामद किए गए हैं. इस संबंध में यह भी जानकारी प्राप्त हुआ है कि यह उपकरण हैदराबाद से खरीदा गया है जिसमें एक डिवाइस की क़ीमत ₹8000 बताई जाती है. वहीं, सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कुल 3 से 42 मुन्ना भाई पकड़े गए हैं. जिनमें सोहसराय के किसान कॉलेज, मकनपुर आरपीएस और बिहार शरीफ आरपीएस से पकड़े गए हैं. सभी से पूछताक्ष चल रही है. उसके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बाइट। डॉ. शिब्ली नोमानी सदर डीएसपी
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




