संतोष तिवारी की रिपोर्ट
जनता दल यू सदस्यता अभियान समिति के लक्ष्मणनगर और जाता पंचायत की बैठक दिनांक 16 अक्टूबर 2022 को खजुरी ग्राम में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष सह मुखिया अशोक शर्मा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए युवा जदयू नेता प्रभात किरण ने कहा कि वर्ष 2024 में दिल्ली की गद्दी पर बिहार का बेटा नीतीश कुमार बैठेंगे। इस बार देश के सभी वर्गों का समर्थन और नीतीश कुमार के विराट व्यक्तित्व से देश की जनता प्राभावित है। इसी कारण जदयू का सदस्यता अभियान अभूतपूर्व रूप से सफल हो रहा है। काफी उत्साह के साथ छात्र, युवा, किसन मजदूर, व्यापारी सभी पार्टी से जुड़ रहे हैं।
सम्बोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष लाल बाबू सहनी ने कहा जदयू सदस्यता अभियान में गायघाट अब्बल रहेगा। गांव गांव घूम कर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।
सम्बोधित करने वाले अन्य नेताओ में जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार झा,मुखिया अशोक शर्मा, लक्ष्मेश्वर राय, सकल सहनी, प्रो रविंद्र यादव, सत्यप्रकाश यादव, मनीष ठाकुर, भोला मिश्रा, मनीष यादव, सूरज राम, सन्तोष कुमार, हुकुमदेव राय , मनीष यादव, प्रशांत कुमार सिंह, राम आधार राय, सुरेश महतो,ललित राम, नीतेश्वर महतो आदि प्रमुख थे।




