ऋषिकेश की रिपोर्ट
कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शुरुआत नालंदा जिला के आदमपुर गांव से की गई। इस अवसर पर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के संयोजक सरवन कुमार ने बताया कि कहा कि पूरे समाज को बाल विवाह के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के नेतृत्व में देशभर आज से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गई है। बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए आदमपुर गांव से कैंडल मार्च निकालकर लोगों को जागरुक किया गया।इस अवसर पर लोगों ने बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का शपथ लिया। इस अवसर पर महिलाओं ने बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक किया।
बाइट।सयोंजक
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




