निकाय चुनाव अविलम्ब कराने की माँग को लेकर आरक्षण बचाओ मोर्चा 20 अक्टूबर को करेगी बिहार बंद!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर

निकाय चुनाव अविलंब कराने एवं हाई कोर्ट के निर्देश के विरोध में 20 अक्टूबर को आरक्षण बचाओ मोर्चा के आह्वान पर बिहार बंदी का ऐलान किया गया है इसकी सफलता के लिए शनिवार को एक निजी होटल के निकट से विरोध मार्च निकाला गया जो शहर के विभिन्न मार्गो होते हुए वापस आमगोला पहुंचा जहां मार्च को सभा में तब्दील कर दिया गया सभा को संबोधित करते हुए मेयर प्रत्याशी राकेश कुमार साहू ने कहा कि अति पिछड़ा पिछड़ा दलित केक की अनदेखी की जा रही है एक साजिश के तहत आरक्षण का बहाना लगाकर निकाय चुनाव को स्थगित करा दिया गया है पूरे हिंदुस्तान में ऐसी संगठन काम कर रही है जो अति पिछड़ा पिछड़ा दलित का आरक्षण छीनना चाहती है। हम लोगों की मांग है कि सरकार अभिलंब चुनाव कराए और सभी प्रत्याशियों से विनम्र निवेदन है कि 20 अक्टूबर के बंदी को सफल बनाएं इस अवसर पर भीम सैनिक के राष्ट्रीय संयोजक चंदन कुमार पासवान ने कहा कि भाजपा एक साजिश के तहत अति पिछड़ा, पिछड़ा और दलितों का आरक्षण छीनना चाहती है। हम लोग आरक्षण बचाने के लिए सड़क पर आए हैं जिसका असर 20 अक्टूबर को दिखेगा 20 अक्टूबर को पूरे बिहार में सफलतापूर्वक बंदी होगी

बाइट:- मेयर प्रत्याशी राकेश कुमार साहु

Join us on:

Leave a Comment