जगदीशपुर से घनश्याम सिंह की रिपोर्ट
शनिवार को ग्लोबल हैंड वॉश डे के शुभ अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 84 पंचायत प्रखंड जगदीशपुर जिला भागलपुर में समुदायों के बीच प्लान इंडिया डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया के द्वारा हाथ धुलाई जन जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही महिलाओं के बीच हैंड सेनीटाइजर का वितरण किया गया प्लान इंडिया डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया के विद्यालय समन्वयक आनंदी प्रसाद सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज ग्लोबल हैंड वॉश डे है आज पूरे विश्व में लोगों को निश्चित तौर पर हाथ धोने के तौर तरीका को अपनाना है जिससे लोगों में संदेश जाएगा कि हमें जितनी भी बीमारियां होती है हाथों के द्वारा ही होती है इसलिए हमें कोई भी काम करने से पहले हाथों की सफाई अच्छी तरीके से जरूर करें या फिर खाने से पहले और सौच के बाद तो हमें हाथों की सफाई निश्चित रूप से करनी ही चाहिए इस अवसर केंद्र की सेविका सुलेखा कुमारी सहयिका रेखा कुमारी एवं अन्य महिलाओं ने हाथ धोने का विधि को अपनाया और जाना सभी ने संकल्प लिया कि आज से हम निश्चित तौर पर समय-समय पर अच्छी तरीके से हाथों की सफाई करेंगे और लोगों को इसके प्रति प्रेरित भी करेंगे खासकर अपने बच्चों को तो अभी से ही हाथ धोने का विधि सिखाएंगे।




