कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
14 नवंबर से 18 नंबवर तक आयोजित होने वाले कार्यशाला को लेकर हुई बैठक
कैमूर जिले के भभुआ शहर में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज भभुआ के आइक्यूएसी विभाग में मनोविज्ञान विभाग द्वारा 14 से 18 नवंबर को फील हैप्पी आइ एम ए मास्टर ऑफ माइ थॉट के तहत कार्यशाला का आयोजन होगा। कार्यशाला के सफल आयोजन के संबंध मे गुरुवार को कॉलेज में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यशाला के सफल संचालन हेतु तैयारियां और व्यवस्था के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया । इस कार्यशाला में देश विदेश के अनेक मनोवैज्ञानिक भाग लेंगे जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रोफेसर डॉ तेज बहादुर सिंह उपस्थित रहेंगे, जो देश के जाने माने संस्थानों पीआइएमइआर चंडीगढ़ में, एनआइभीएम देहरादून, आइएसबीएएस दिल्ली में एचओडी के पद पर रह चुके है, सर आइएमएस बीएचयू और बिहार सेंटल यूनिवर्सिटी में डीन के पद भी रह चुके र्है। इसके अलावा यूपी से नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ दीप्ति मिश्रा, एआइआइएमएस भोपाल से सीनियर नैदानिक मनोवैज्ञानिक मोहित कुमार, डॉ दिव्यदीप कौर दिल्ली, डॉ अर्चना गुप्ता सीनियर मनोवैज्ञानिक मुख्य आगरा, डॉ राजा उपाध्याय सोशल साइकियाट्रिस्ट सदर अस्पताल भभुआ मानसिक स्वास्थ्य पर अपना व्याख्यान देंगे।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस कार्यशाला की मुख्य विशेषता यह है कि इसमें अनेक प्रकार की मनोवैज्ञानिक विधियां द्वारा नकारात्मक विचारों को सकारात्मक में परिवर्तित करने की मनोवैज्ञानिक विधियों थैरेपी को बताया और सिखाया जायेगा। जिसका मुख्य उद्देश्य आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में मनुष्य के जीवन का मुख्य लक्ष्य सार्थक और खुशीपूर्वक जीवन जीने तक पहुंचा जा सके। यह कार्यशाला पूरी तरह से एक्टिविटी पर आधारित है और पंद्रह वर्ष से अधिक किसी भी विषय का सामान्य व्यक्ति इसे कर सकता है।
बैठक को आयोजित करते हुए कार्यशाला की संचालिका डॉ अन्नपूर्णा गुप्ता ने कार्यशाला से संबंधित सारी व्यवस्था के बारे में विस्तृत चर्चा की। बैठक में डॉ सीमा सिंह, डॉ नियाज अहमद सिद्दीकी, डॉ अजीत कुमार रॉय, डॉ अखिलेंद्र नाथ तिवारी, डॉ सुमित कुमार राय, डॉ आनंद प्रकाश और डॉ सोनल उपस्थित रही।




