प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय के बछवाड़ा अंचल का नाजिर अजित कुमार का कार्यालय में शराब पीने का विडियो वायरल हो रहा है।
बिहार में शराब बंदी में भी इन्हें ब्रांडेड बोतल जो चाहिए होता है वह मिल जाता है। शराब बंदी कानून को ठेंगा दिखाते हुए रात के अंधेरे को कौन कहे दिन के उजाले में शराब की पैक बनाने से इन्हें गुरेज नहीं है । शराबबंदी का इन पर कोई खौफ नहीं, तभी तो कार्यालय में ही बोतल का ढक्कन खोल दिया और घट घट देने लगते हैं । बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में अंचल कार्यालय के नाजिर हैं नाम है अजीत कुमार। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस कदर कार्यालय कक्ष में शराब की बोतल टेबल पर रख कर नाजिर अपने एक साथी के साथ शराब पी रहे हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इसके साथ ही एक अन्य वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें वह एक व्यक्ति को धमकाते नजर आ रहे हैं।अब सवाल उठता है कि बिहार में शराबबंदी है ऐसे में शराब नहीं पीने की शपथ लेने वाले नाजिर खुलेआम कार्यालय कक्ष में ही शराब पी रहे हैं जो शराबबंदी की पोल खोल रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद डीएम रोशन कुशवाहा ने मामले पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया है जो पूरे मामले की जांच कर जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप देगी जिस आधार पर कार्रवाई करने की बात डीएम ने कही है।
बाईट- रोशन कुशवाहा डीएम बेगूसराय




