आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट :-
भारतीय स्टेट बैंक की शाखा का उद्घाटन भोजपुर जिले के शाहपुर स्थित करनामेपुर बाजार पर हुआ। बैंक की शाखा का उद्घाटन ओम प्रकाश मिश्रा (उप प्रबंधक निदेशक, मानव संसाधन) सह कॉरपोरेट विकास अधिकारी ने किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की 15 सौ से अधिक शाखाएं हैं। भोजपुर जिले में नई शाखा खोलने का लक्ष्य ग्राहकों को उच्च स्तर की सुविधा देना है। उन्होंने कहा कि आज डिजिटल युग में बैंक भी अपने आप को अपग्रेड कर रहा है और यही कारण है कि अत्याधुनिक सुख सुविधाओं से सुसज्जित शाखा का उद्घाटन ग्रामीण इलाके में किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बैंक में एक ही छत के तले ग्राहकों को तमाम सुविधाएं दी जाएंगी, जिसमें कई तरह के लोन के अलावा बैंक और वित्तीय लेनदेन से जुड़ी सारी चीजें समाहित हैं। श्री मिश्रा ने कहा कि बैंक आने वाले किसी भी ग्राहक को सही समय पर सुविधा मुहैया कराया जाएगा ऐसा मेरा प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि जो कि मैं इसी इलाके से ताल्लुक रखता हूं ऐसे में इस इलाके में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा खोलकर गर्व की अनुभूति हो रही है. कार्यक्रम में पटना मंडल के मुख्य महाप्रबंधक सुरेंद्र राणा और दक्षिण बिहार के महाप्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता की मौजूद थे




