अब सप्ताह में इतनी बार चलेगी आरा रांची एक्सप्रेस, केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने दिखाई हरी झंडी!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

भारत सरकार के विधुत्,नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने आरा जंक्शन स्टेशन पर आरा-राँची एक्सप्रेस गाड़ी 18639/18640 की बारम्बारता बढ़ाने को, हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया ।
आरा जं. स्टेशन पर आर.के.सिंह ने यात्रियों की सुविधा हेतु आरा-राँची एक्सप्रेस के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 03639 आरा-राँची एक्सप्रेस का आरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर हरी झंडी दिखाते हुए रवाना कर इस ट्रेन के बारम्बारता (फेरा) में वृद्धि का शुभारंभ किया गया। पहले राँची-आरा-राँची एक्सप्रेस गाड़ी सप्ताह में एक दिन चल रही थी, अब यह गाड़ी सप्ताह में तीन दिन चलेगी।
गाड़ी संख्या 03639 आरा-राँची उद्धाटन संबंधी स्पेशल एक्सप्रेस आरा जंक्शन से सुबह 10.00 बजे प्रस्थान कर सासाराम-,अनुग्रहनारायण रोड, गया जं., कोडरमा जं.,नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो जं.,बोकारो स्टील सिटी तथा मूरी जं. रेलमार्ग होते हुए रात्री 08.10 बजे राँची पहुँचेगी ।

15.10.22 राँची से गाड़ी संख्या 18640 राँची-आरा एक्स. त्रि सप्ताहिक (शनिवार, सोमवार एवं गुरुवार ) को तथा दिनांक 16.10.22 आरा से गाड़ी संख्या 18639 आरा -राँची एक्स. (रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार ) को वर्तमान ठहराव के अनुसार चलेगी।
इस अवसर पर अपने संबोधन में मंत्री ने आरा जंक्शन स्टेशन पर रेलवे द्वारा किए गए विकास कार्यों सहित इस ट्रेन के आरा जंक्शन स्टेशन से बारम्बारता (फेरा) बढ़ाए जाने हेतु, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव जी को धन्यवाद दिए।
इस ट्रेन के आरा से बारम्बारता (फेरा) बढ़कर सप्ताह में तीन दिन हो जाने से आसपास के क्षेत्र के लोगों को राँची आने-जाने में काफी सहुलियत होगी।

इस अवसर पर माननीय विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह , दानापुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक प्रभात कुमार एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी सहित यात्री/जनमानस भी मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment