प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में बिहार 31वीं न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट जारी होते ही कई परिवारों में खुशियां छा गई है। बेगूसराय के 4 छात्र छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में परीक्षा पास कर जज बना है। प्रतियोगिता में पास न्यायिक सेवा के लिए चयनित परीक्षार्थियों के घर खुशियां मनाई जा रही है वहीं लोगों के द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया जा रहा है। बेगूसराय व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता सदर प्रखंड के विनोद पुर गांव निवासी गोपाल कुमार की पुत्रवधू किरण कुमारी ने इस प्रतियोगिता में 76वां स्थान प्राप्त कर किया है। किरण कुमारी न्यायिक सेवा में चयन के बाद घर में जहां खुशी है वहीं आसपास के लोगों ने किरण कुमारी के घर पहुंच उन्हें शॉल और बुके देकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर खुशियां बांटे। किरण कुमारी ने कहा कि काफी मेहनत करने के बाद परिणाम सामने आया है पूरे परिवार के साथ साथ बड़ों का आशीर्वाद मिला और कठिन परिश्रम के बाद यह उपलब्धि मिली है किरण के ससुर अधिवक्ता गोपाल कुमार ने कहा कि उसका पुत्र भी अधिवक्ता है और शादी के समय विधिक छात्रा से ही शादी करने का फैसला किया था जो सच हुआ और वह चाहते थे उनके परिवार से कोई न्यायिक सेवा में जाए जो उनकी पुत्रवधू ने यह सपना पूरा कर दिया। वहीं दूसरी ओर साहेबपूर कमाल प्रखंड के परोरा गाँव निवासी पीयूष कुमार सिंह का भी चयन न्यायिक सेवा में हुआ है जिससे चयनित होकर अपने गाँव, समाज, एवं जिले का नाम रौशन किए हैं। पियुष की इस सफ़लता पर पन्हांस दुर्गा मंदिर परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर पीयूष को सम्मानित किया गया। पीयूष ने कहा कि कड़ी मेहनत से हर सफलता प्राप्त की जा सकती है। 6 से 7 घंटे पढ़ाई करनी पड़ती थी क्योंकि कानून में इतनी धाराएं हैं उन्हें याद करना पड़ता है।
बाईट- किरण कुमारी, चयनित जज
बाईट- गोपाल कुमार, किरण के ससुर
बाईट- पियुष कुमार सिंह, चयनित जज




