ऋषिकेश की रिपोर्ट
नालंदा जिले में वज्रपात का कहर सोमवार को देखने को मिला गौरतलब है कि सोमवार को देर शाम अचानक झमाझम बारिश हुई झमाझम बारिश से बचने के लिए कुछ मजदूर छिपने को लेकर एक फैक्ट्री का आड़ लिया। गौरतलब है कि करायपरसुराय प्रखंड कार्यालय के डियांबा से बेरथु जाने वाले मुख्य मार्ग के वाहापर गांव के पास में रंजीत इट फैक्ट्री के पास वज्रपात होने से 6 लोग जख्मी हो गए हैं। सभी बारिश से छिपने के लिए एक जगह इकट्ठा हुए थे तभी लोगों के ऊपर जोरदार वज्रपात हुआ।फिलहाल सभी लोगों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया। जिसमें एक की हालत गंभीर देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। जख्मों की पहचान करायपरसुराय प्रखंड कार्यालय के रूप आसपुर गांव निवासी प्रसाद के पुत्र आकाश कुमार और राकेश कुमार, धोनी प्रसाद के पुत्र भोली कुमार के रूप में की गई है जबकि वही भुनेश्वर प्रसाद के पुत्र सुधीर कुमार उर्फ मुन्ना , राजबली प्रसाद का पुत्र वीरेंद्र प्रसाद इन सभी का गांव बाहापर जबकि चंद्रशेखर प्रसाद के पुत्र अंकित कुमार उर्फ बिंदु इन सभी लोग जख्मी हैं।
बाइट।जख्मी अंकित कुमार उर्फ बिंदु
बाइट। बिरंजन प्रसाद
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




