मुसहरी गंगा घाट की तेज धार में दो युवक समेत करीब तीन दर्जन भैंस बह गए!

SHARE:

निलांबुज कुमार झा की रिपोर्ट —

बिग ब्रेकिंग

भागलपुर बरारी थाना क्षेत्र के खंजरपुर मुसहरी घाट से करीब तीन दर्जन भैंसों को गंगा के उस पार ले जा रहे आठ भैंस चरवाहे गंगा की धार में बह गए। जिनमें से छः लोग गंगा से बाहर निकल गए। वही दो लोग के साथ-साथ करीब तीन दर्जन भैंस गंगा की तेज धार में बह गए हैं। गंगा से निकले प्रदीप यादव ने बताया कि सभी लोग भैंसों को लेकर गंगा के उस पार जा रहे थे की तेज धार में भैंस बह गई। वही सभी लोग भी बहने लगे और भैंस बड़ी जहाज के नीचे चली गई और तेज धार में बह गए। छः लोग किसी तरीके से बचकर बाहर निकले। वही दो लोग कारू और सिकंदर का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। जिनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। वही मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची हुई है।

Join us on:

Leave a Comment