उज्ज्वल प्रिंस की रिपोर्ट!
दामाद ने सास की चाकू गोदकर की हत्या, 3 दिन बाद शव से दुर्गंध निकलने के बाद लोगों को चला पता, मौके पर पहुंची पुलिस
कटिहार में एक दामाद ने अपनी सास की चाकू गोद गोद कर हत्या कर दी है। घटना 3 दिन पहले की है। रविवार को शव से दुर्गंध निकलने के बाद आसपास के लोगों को इस घटना का बारे में पता चला। घटना सहायक थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर की है। मकान मालिक के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज आगे की जांच में जुट गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दामाद फरार है। मृतिका की पुत्री ने अपने पति पर ही हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान मनिया गांव निवासी 55 वर्षीय सुशीला देवी के रूप में हुई है।
बाइट __मकान मालकिन
बाइट __आरोपी की पत्नी




