नगर निगम की उदासीनता के खिलाफ और विभिन्न समस्याओं को लेकर की गई बैठक!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-

रविवार को शहर के विभिन्न समस्या को लेकर अलीगंज स्थित श्री श्री 108 राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी में बैठक रखी गई।
हुसैनाबाद स्थित सड़क पर नाली का बहाव बरसों से होता आ रहा है जिस पर भागलपुर प्रशासन किसी प्रकार की कार्यवाही करने में असमर्थ दिख रहे हैं। सड़क के किनारे बूचड़खाना होने से नाली में पशुओं को काटे जाने से रक्त का भी बहाव उस नाला एवं सड़क पर होता आ रहा है, जिसका सामना सैकड़ों यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों को होता आ रहा है। प्रशासन को कई बार इसकी जानकारी दी गई है लेकिन प्रशासन में उस पर कोई कार्यवाही नहीं किया है। मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान भी इस समस्या को उठाया गया और प्रशासन इस मुद्दे को अभिलंब समाधान का आश्वासन दिया था। लेकिन आज 5 दिन बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। आज बैठक में इस समस्या के खिलाफ आवाज को बुलंद करने एवं दीपावली एवम् छठ महापर्व के पहले उस जगह पर नाला का पुनः निर्माण कर एवम उसपर ढक्कन लगाकर उन्हें बंद कर समस्या के समाधान के लिए बैठक कर योजना बनाई गई।
विजय प्रजापति ने कहा कि काली पूजा एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन अभिलंब नाले एवं बूचड़खाने के खून के जमाव की समस्या का निदान करें। आम सभा में शामिल लाल मोहन साह, पीयूष कुमार, कुणाल पांडे,चंदन साह, शशांक सिंह, मधुकर भारती, आनंद कुमार,दीपक साह, परशुराम साह, गौरव कुमार, सुमित कुमार सिंह आदि लोग मौजूद थे। वही इस बैठक में लोगों ने कहा कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान हो
अन्यथा हम लोग सड़क से लेकर सदन तक बड़े आंदोलन को अंजाम देंगे।

Join us on:

Leave a Comment