ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जमुई में भव्य जुलुस का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई

जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड में
रविवार को सिकंदरा में 12 रबी उल अव्वल यानी मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर मदरसा दारुल उलूम कादरिया फैजाने मुस्तफा के बैनर तले मौलाना जियाउल रसूल गफ्फारी के नेतृत्व में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस की शुरुआत रजा शाही मस्जिद पठान टोली से मोगल टोली, सिकंदरा बाजार मुख्य चौक नवाटोली होते हुए अनवरी मस्जिद के पास न्याज़ फातिहा करने के बाद इसका समापन किया गया। बता दे कि आज ही के दिन मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। जिन्होंने पूरी धरती पर अमन शांति आपसी भाईचारे का पैगाम दिया था। वहीं भव्य जुलूस में सैकड़ों मुसलमान भाइयों के साथ पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गुड्डू यादव, राजद के प्रदेश महासचिव सह राष्ट्रीयता एकता गरीब नवाज मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरमान उल हक, मौलाना किताबउल्लाह, बबलू खान, राशिद बैग, गाजी शाहनवाज, आफताब खान, सोनू खान, अली खान, मोनू खान, आदि सैकड़ों मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद थे। इस दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सिकंदरा थानाध्यक्ष आशीष कुमार, एएसआई राजेश पासवान, उपेंद्र पासवान सहित पुलिस के जवान मौजूद थे।

बाइट — मोलाना

Join us on:

Leave a Comment